{"_id":"5b1eca1a4f1c1bb0318b6533","slug":"demonstration-of-the-villagers-at-the-supply-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति कार्यालय पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
mau
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड की समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करतीं कोपागंज के पारा गांव की महिलाएं और अन्य।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेती किसानी बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक विक्रमा मौर्य के नेतृत्व में राशन कार्ड और मानक के अनुसार राशन देने, नेट पर नाम चढ़ाने और पूर्ति कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को पूर्ति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही आठ सूत्री मांग पत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विक्रमा मौर्य ने कहा कि पूर्ति कार्यालय में बढ़ते भ्रष्टाचार से गरीब किसान राशन पाने से वंचित हो रहे हैं और इसका फायदा राशन माफिया उठा रहे हैं। कार्यालय में मनचाहे तरीके से लोगों का नाम काटकर अमीरों के नाम चढ़ा दिया जा रहा है। इस भ्रष्ट प्रणाली से गरीब राशन को तरस रहे हैं और कर्मचारी मलाई खा रहे है। गांवो में राशन का उठान पूरा किया जा रहा है, जबकि आज भी गांव में आधे से अधिक लोगों के पास राशन कार्ड उपलब्ध ही नहीं है।
इसके बाद एसडीएम को आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा जिसमें कुल यूनिट के आधार पर अनाज व तेल उपलब्ध कराने, कार्डधारकों का नाम अविलंब नेट पर चढ़ाने, मानक के अनुरूप अनाज व तेल का वितरण सुनिश्चित कराने, नेट पर नाम चढ़ाने के लिए आफिस में अवैध वसूली को तत्काल रोकने एवं पर्यवेक्षकों पर सख्ती के साथ राशन बंटवाने और लापरवाही पर कार्रवाई करने संबंधी मांगें शामिल थीं। धरने में रामछबीला साहनी, विंध्याचल यादव, रामकांत, प्रतिमा, प्रमिला, कबूतरी देवी आदि लोग शामिल रहे।