फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration of sweepers against low salary payment

Mau News: कम वेतन भुगतान के विरोध में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

Sat, 12 Aug 2023 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of sweepers against low salary payment
अमिला। नगर पंचायत कार्यालय के गेट पर शुक्रवार की शाम दिहाड़ी सफाई कर्मियों ने ठेकेदार द्वारा कम वेतन देने के विरोध में प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि आवाज उठाने पर ठेकेदार द्वारा वेतन काटने की धमकी दी जाती है।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे संतोष, शिवकुमार, सोनू, रमाशंकर, अमित, अमरजीत, दिनेश कुमार, मुकेश, अभिषेक, संवरू, वीरेश, विक्रांत आदि ने कहा कि नगर पंचायत के विस्तारीकरण के बाद लगभगह 60 लोगों को भर्ती किया गया। प्रति सफाईकर्मी को दिहाड़ी का 336.85 रुपये भुगतान किया जाता है। डेढ़ महीने लगातार नाला नाली, घास फूस की सफाई करने बाद उसमें से भी 13 प्रतिशत ईपीएफ के रूप में काट कर डेढ़ माह के बदले केवल चौदह दिन के वेतन का भुगतान किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि ठेकेदार द्वारा बार-बार धमकी दी जाती है। ठेकेदार कहता है कि 30 दिन काम के बदले 26 दिन का वेतन मिलेगा, काम करो चाहे या मत करो। इस बाबत अधिशासी अधिकारी संजय जैसवार ने बताया कि जुलाई का वेतन अभी बन रहा है। कुछ कागजों की प्रक्रिया बाकी है। पूरा होते ही भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed