फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration of farmers on demands continued for the third day

मांगों को लेकर किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी

Fri, 19 Nov 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of farmers on demands continued for the third day
मऊ। मधुबन तहसील मुख्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे किसानों का धरना शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार से तहसील मुख्यालय पर धरना पर बैठे किसानों से एसडीएम मधुबन ने बृहस्पतिवार की सुबह मुलाकात की थी और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। बृहस्पतिवार को ही तहसील प्रशासन द्वारा ताल रतोय में तीन से चार जगहों पर पानी में डाले गए बैरियर को हटाया भी गया मगर शाम हो जाने से काम पूरा नहीं हो पाया। अभी भी कई जगहों पर बैरियर हटाए जाने बाकी है। तहसील प्रशासन के अनुसार शनिवार को शेष बैरियर हटा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के तालरतोय में भारी जलजमाव के कारण किसानों के सैकड़ों एकड़ खेत पानी में डूबे हुए हैं, जिससे किसान सीजन होते हुए भी गेहूं की बोवाई का काम नहीं कर पा रहे है। किसानों का आरोप है कि ताल रातोय के पानी को स्थानीय मछुआरों द्वारा जगह-जगह बैरियर लगाकर रोक दिया गया है जिससे समस्या और भी जटिल हो गई है। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष मिथिलेश यादव का कहना था कि अभी प्रशासन द्वारा ताल रातोय से मात्र तीन से चार बैरियर ही हटाए गए हैं, अभी 7-8 बैरियर और हटाए जाने बाकी हैं। जब तक सभी बैरियर हट नहीं जाते हमारा धरना प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed