फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Demonstration against forgery

जालासाजी के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 03 Jul 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against forgery
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा कुतुबपुर में 26 युवकों से डी फार्मा में एडमीशन के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के मामले में एक विद्यालय पर रविवार की सुबह विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब उन्होंने रुपये वापस करने की मांग की तो आरोपी ने जबरदस्ती आयुर्वेद से डी फार्मा में एडमीशन करा दिया। पुलिस तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर रही है। चेताया कि यदि उनके रुपये वापस नहीं मिले तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

कुतुबपुर निवासी एक व्यक्ति ने 26 बच्चों से एलोपैथ से डी फार्मा में एडमिशन कराने के लिए चार बार में एक लाख रूपये लेने के बाद न तो एडमिशन ही कराया न ही पैसा ही दिया। बल्कि कोविड में लाक डाउन का बहाना बनाकर कर परीक्षा नहीं होने की बात कही। बाद में दबाव देख आरोपी ने हिमालया यूनिवर्सिटी ईंटा नगर अरुणांचल प्रदेश के सत्र 2020-2021 प्रथम वर्ष का जाली एवं फर्जी कूट रचित अंकपत्र युवकों के मोबाइल पर भेज दिया। साथ ही जमा रुपयों की फर्जी रसीद भी भेजी। द्वितीय वर्ष की परीक्षा के लिए दबाव बनाया तो बगैर बताये ही घोसी क्षेत्र के एक महाविद्यालय में सत्र 2021-2022 में डी फार्मा आयुर्वेद से एडमिशन करा दिया और मोबाइल से सूचना दिया कि परीक्षा नहीं देंगे तो जिम्मेदारी आपकी होगी। ऐसे में जब युवकों ने अपने पैसे वापस मांगे तो वह पैसा देने से इंकार करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने की मांग पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो युवक रविवार को विद्यालय पहुंच गए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालो में सौरभ चौहान, लक्ष्मीकांत, जितेंद्र पाल, अजय सैनी, प्रवीण चौहान, सूर्यनाथ चौहान, बलिराम चौहान, बृजराज चौहान, शिव विक्रम प्रजापति, राजकुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed