{"_id":"69726922c5018bdd0f0829fd","slug":"demand-for-the-construction-of-a-power-substation-in-the-tajpur-industrial-area-mau-news-c-295-1-mau1002-139732-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर में विद्युत सब स्टेशन बनाने की मांग उद्यमियों ने की।
सीडीओ ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इसके लिए कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने बताया कि जनपद में निवेश को लेकर 141 इंटेंट के एमओयू साइन हुए हैं जिसमें रुपए 7261.94 करोड़ पूंजी निवेश तथा 24910 का रोजगार सृजन प्रस्तावित है।
यह एमओयू प्रस्तावों में से 53 प्रस्ताव जिसमें लगभग रुपया 954.5 करोड़ के निवेश प्रस्ताव धरातल पर आ चुके हैं। जिसमें से 36 प्रस्तावों का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
बताया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत जनपद को भौतिक 123, वित्तीय 238 लाख रुपए का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, इसमें 72 आवेदन पत्र स्वीकृत सभी आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्रवाई विभिन्न बैंकों द्वारा कर दी गई है।
वहीं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत जिले को भौतिक लक्ष्य 2000 का प्राप्त हुआ। इस योजना के 3544 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों को भेजा जा चुका है। जिसमें 1440 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति मिल चुकी है।
इससे पहले सीडीओ ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि योजना परक विभिन्न योजनाओं से प्राप्त आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर लाभ दिलाएं।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि निवेश इस प्रकार कराएं कि कार्य धरातल पर दिखाई दे सिर्फ नाम के निवेश न रहे। बैंकों में लंबित आवेदनों का सत्यापन कर निस्तारण कराने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर को दिया।