फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   delight face bloom

10 सीजीपीए पाकर खुशी से खिले चेहरे

Sat, 28 May 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 28 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
delight face bloom
सीबीएसई 10वीं परीक्षा का परिणाम शनिवार को घोषित - फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई के 10वीं का परिणाम शनिवार को घोषित हुआ, जो बेहतरीन रहा। परिणाम देखने के बाद छात्रों के खिले चेहरे देेखने लायक थे। काफी संख्या में  छात्र छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल की। 
विज्ञापन

 नगर के चकमेंहदी स्थित चंद्रा पब्लिक स्कूल की अदिति सिंह, आकृति मल्ल, रिशिता वर्मा, अनुराग सिंह  सहित 29 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल कर अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय का मान बढ़ाया। इसीक्रम में जिले के केंद्रीय विद्यालय के अमलेंदु पांडेय, आफरीन सहित छह छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया है।
विज्ञापन


नगर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल की अंजली सिंह, अंकिता सिंह सहित 12 छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया। सनबीम स्कूल के यशवंत सिंह, मान्या खन्ना  सहित काफी संख्या में छात्र छात्राओं 10 सीजीपीए हासिल किया। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के सामर्थ सिंह, तमीम रहमान सहित 90 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किया। इसी तरह श्रीमती रामरती देवी सीनियर सेकेंड्री स्कूल की रागिनी रंजन, शिवांगी सिंह सहित 44 छात्र छात्राओं ने 10 सीजीपीए हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंट जेवियर घोसी के देवेश दत्त ने 10 सीजीपीए हासिल किया। उधर बोर्ड  द्वारा घोषित होने वाले रिजल्ट के मद्देनजर सुबह से ही परीक्षार्थियों के  दिल की धड़कनें तेज थी।  रिजल्ट को लेकर छात्र छात्राओं और  अभिभावकों में दोनों में बेचैेनी रही। कई छात्रों ने मोबाइल के माध्यम से  तो कई ने घर पर ही इंटरनेट पर रिजल्ट देखा। कुछ ने साइबर कैफे का सहारा लिया। रिजल्ट जैसे-जैसे आता गया वैसे परीक्षार्थियों का उत्साह बढ़ता गया। पहला बोर्ड होने के कारण छात्र खासे चिंतित थे।



रिजल्ट आने के  बाद तो पूछना ही क्या। जम कर धमा चौकड़ी मचाई। घरों में खूब मिठाइयां  बंटी। मंदिरों में प्रसाद चढ़े। मोबाइल सहित आधुनिक संसाधनो से मित्रों और रिश्तेदारों व नातेदारों  को रिजल्ट के बारे में जानकारी दी गई। रिजल्ट चकाचक होने की वजह से अधिकांश  छात्रों के चेहरे पर मुस्कान देखते ही बनती थी।  इसके बाद शुरू हो गया कि आगे क्या किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed