फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deepawali special buses will run for 10 days from roadways

रोडवेज की तरफ से 10 दिन तक चलेंगी दीपावली स्पेशल बसें..

Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Deepawali special buses will run for 10 days from roadways
मऊ। दीपावली और छठ पर्व को लेकर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ गई है। जिसके समाधान को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंधन की तरफ से स्पेशल बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है। मऊ डिपो की तरफ से ज्यादातर रुटों पर बसों के फेरों में इजाफा किया जा रहा है। इसके साथ ही चालकों और परिचालकों को दीपावली पर्व पर प्रोत्साहन योजना के तहत प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

दो नवंबर से 11 नवंबर तक रोडवेज के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। गंभीर बीमारी की दशा में ही वह छुट्टी ले सकते हैं। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विभिन्न रुटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया जा रहा है। मऊ डिपो की 53 बसों में इन दिनों 29 बसों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

एआरएम रमेश चंद्र ने बताया कि दीपावली को लेकर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। साथ ही बसों के फेरों में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी। बसों की कमी न हो इसके लिए त्योहार के समय ड्यूटी करने वाले कार्यशाला के कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पर्याप्त बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम प्रोत्साहन योजना के तहत चालक और परिचालक (संविदा सहित) जो दो से 11 नवंबर तक नौ दिन उपस्थित रहकर औसतन 300 किलोमीटर प्रतिदिन या उससे अधिक का बस संचालन करते हैं, तो उन्हें 350 रुपये प्रति दिन की दर से प्रोत्साहन राशि अलग से दी जाएगी। इसके अलावा 10 दिन उसी मानक से बस का संचालन सुनिश्चित करने वालों को 400 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसके अलावा दीपावली की अवधि में 10 दिन लगातार ड्यूटी करने वाले डिपो कार्यशाला के कर्मियों को एक मुश्त 12 सौ रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed