फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DEATH

मुंबई से लौटे वृद्ध की रास्ते में मौत

Mon, 18 May 2020 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
DEATH
रानीपुर। मुंबई से घर लौटने के दौरान वृद्ध की ट्रक में ही मौत हो गई इस दौरान ट्रक चालक घोसी में वृद्ध के शव के साथ मृतक के भांजे को उतार कर चला गया। भांजे के फोन करने पर मृतक के परिवारीजन को इसकी जानकारी हुई। मौके पर पहुंचे परिवार के सदस्य शव को लेकर घोसी से घर पहुंचे। साथ ही चोरी छिपे शव का अंतिम संस्कार का प्रयास कर रहे थे। इस बीच जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्ट के लिए भेजवाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वृद्ध के शव से सैंपल कर जांच के लिए भेजा। रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिया निवासी पंचम राम कनौजिया 62 मुंबई के नरुल में कपड़ा धोने तथा प्रेस करने का काम करता था। लॉकडाउन के तीसरे चरण में घर आने के लिए वह 13 मई को मुंबई से एक ट्रक में अपने भांजे सचिन के साथ सवार हुआ। भांजे के अनुसार रविवार की रात ट्रक प्रदेश की सीमा पर पहुंचा था, तभी पुलिस ने ट्रक को रोक दिया। तभी उसके मामा की तबियत बिगड़ने लगी, उसे घबराहट तथा उल्टियां होने लगी थी। इस दौरान वह मामा को पानी पिलाया। लेकिन उसकी कुछ देर बाद मौत हो गई। दूसरी तरफ सोमवार की सुबह आठ बजे के करीब ट्रक घोसी पहुंचा। चालक ने मृत वृद्घ के शव के साथ उसके भांजे सचिन को घोसी बाजार में उतार दिया। वृद्ध की मौत की सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य घोसी जाकर शव को घर लाए। परिवार के सदस्य शव को अंतिम संस्कार के लिए भेज ही रहे थे, कि आशा कार्यकर्ता ने संदिग्ध मौत की सूचना स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी, अधिकारियों से मिली सूचना पर रानीपुर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार रोकते हुए शव को कब्जे में ले लिया। उधर जिले से पहुंची सैंपलिंग टीम ने मृतक, उसके भांजे, निजी वाहन के चालक सहित सात लोगों का सैंपल लिया। उधर इस प्रक्रिया के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक के भांजे सचिन ने बातचीत में बताया कि मुंबई से लौटने से पहले उसके मामा और उसका स्वास्थ्य परीक्षण हुआ था। जिसमें वो पूर्णत स्वस्थ्य थे। बताया कि वापस लौटते समय बार्डर पर ट्रक को रोके जाने तथा पुलिस द्वारा वहां से पैदल जाने की बात पर वह घबरा गया। इस दौरान वो बार बार घर कैसे जाएगा, इसका चिंता करते नजर आया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई, जिससे मौत हो गई। युवक का दावा उसके मामा की मौत हार्ट अटैक से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed