फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deadly tobacco, defense wise

जानलेवा है तंबाकू, बचाव ही समझदारी

Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 01 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
 विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला अस्पताल में किया गया। इस दौरान जनजागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजकुमार ने किया।
विज्ञापन


 कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से अधिवक्ता हुमा रिजवी और विनोद कुमार सिंह ने तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। वहीं डा. अश्वनी सिंह ने कहा कि तंबाकू जानलेवा है, लिहाजा इससे बचने में ही समझदारी है।
विज्ञापन


उधर दीवानी कचहरी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ की ओर से हस्ताक्षर अभियान एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन प्रभारी सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन रामराज की अध्यक्षता में किया गया। न्यायालय प्रांगण में अधिवक्ताओ और वादकारियों ने हस्ताक्षर अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर लक्ष्मीकांत दुबे, बिरेंद्र यादव, दुर्गा प्रताप सिंह, सतीश कुमार, अधिवक्ता लालजी पांडेय, यशवंत सिंह, अरविंद तिवारी, जेपी सिंह, अश्वनी सिंह, इंडियन डेंटल एसोसिएशन के डॉ. अमित सिंह, डॉ. ओमकार सिंह, डॉ. शैलजाकांत, डॉ. प्रशांत, डॉ. आदित्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरूकता कार्यक्रम में जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें एनसीडी क्लीनिक के डॉ. आदित्य राय, राधेश्याम, बेबी और संगीता यादव ने100 से ज्यादा मरीजों के ब्लडप्रेशर और शुगर           की जांच की।

शारदा नारायन हॉस्पिटल तथा शारदा नारायन इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के संयुक्त तत्वावधान में जागरूता रैली निकाली गई। जो गाजीपुर तिराहा होते हुए शारदा नरायन हास्पिटल पहुंच कर समाप्त हुई। चेयरमैन डॉ. संजय सिंह ने कहा कि  तंबाकू के सेवन की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है।  इस मौके पर डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. राहुल कुमार, डॉ.सतीश, डॉ. अंजनी, डॉ. गुलाम, शिवकुमार   सिंह, प्रिंसिपल अभय राजपूत आदि मौजूद रहे।


मधुबन :  विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर इंदिरा गांधी पीजी कालेज डुमरी मर्यादपुर में गोष्ठी का आयोजन हुआ। विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक प्रवीण कुंवर सिंह ने कहा कि इसमें फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, मुंह का कैंसर, स्ट्रोक, अल्सर, दमा, डिप्रेशन समेत कई भयंकर बीमारी हो सकती है। गोष्ठी                   को बीटीसी के विभागाध्यक्ष डा. शिव प्रताप सिंह, जगदीश पाण्डेय, आनन्द सिंह, अजय सिंह, हेमंत यादव, ओबेदुल्लाह ने अपने            विचार रखे। प्रबन्ध निदेशक          प्रवीण कुंवर सिंह ने सभी छात्र छात्राओं व विद्यालय के समस्त स्टाफ को तंबाकू सेवन न करने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed