फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Deadline has passed, building projects could not be completed

समय सीमा बीता, नहीं पूरी हो सकी भवन निर्माण परियोजनाएं

Sun, 13 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
Deadline has passed, building projects could not be completed
मऊ। जिले में करोड़ों की लागत से कराए गए जा रहे विभिन्न सरकारी विभागों के भवन निर्माण सहित अन्य परियोजनाओं पर कोरोना का ब्रेक लग गया है। जिले मेें 370.38 करोड़ की लागत से 85 परियोजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा है। जिनमें तीन परियोजनाओं का निर्माण कार्य दिसंबर 2020 मेें पूरा होना था। अभी तक 81 से 84 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। समीक्षा के दौरान परियोजनाओं के पूरा न होने पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों की क्लास लिया। साथ ही निर्धारित समय सीमा के मद्देनजर कार्य पूरा करने का फरमान जारी किया है। वहीं कुछ अफसरों का मानना है कि कोरोना संक्रमण के चलते परियाजनाओं पर प्रतिकूल असर पड़ा है।
विज्ञापन

जिले में विकास गति को तेज करने के लिए सरकार की तरफ से 370.38 करोड़ की लागत से जिले मेें विभिन्न सरकारी भवन निर्माण सहित सहित 85 परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। जिसमें से 133.78 करोड़ रुपया अवमुक्त किया गया है। इसमें से तीन परियोजनाएं दिसंबर माह में पूरी होनी थी, लेकिन अभी तक 81 से 84 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। लेकिन लॉकडाउन तथा कोरोना संक्रमण के चलते परियोजनाओं के निर्माण पर ब्रेक लग गया। हालात सामान्य होने पर गति तेज तो हुई लेकिन अभी तीन माह कवर नहीं हो सका। दिसंबर माह में पूरा होने वाली परियोजनाओं पर नजर डाला जाए तो 5.5420 करोड़ की लागत से अनावासीय तहसील भवन का निर्माण कार्य दिसंबर माह में पूरा होना था, लेकिन अभी तक 83 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में परदहां ब्लाक क्षेत्र के पिजड़ा में 1.2000 करोड़ की लागत से वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कार्य दिसंबर माह में पूरा होना था अभी तक 84 प्रतिशत ही कार्य पूरा हो सका है। मझवारा में 6.28 करोड़ की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कार्य 81 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है। इस संबंध में परदहां ब्लाक क्षेत्र के सुरेश कुुमार वर्मा, जयप्रकाश सिंह, शिवनारायण प्रसाद का कहना है कि गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कार्य पूरा न होने से छुट्टा पशु फसलों को तहस नहस कर रहे हैं। प्रोजेक्ट को अविलंब पूरा कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत मुख्य विकास अधिकारी श्रीराम सिंह वर्मा का कहना है कि लाकडाउन तथा कोरोना संक्रमण के चलते परियाजनाओं पर असर पड़ा है। समीक्षा बैठक में निर्माण कार्य में गति को तेज कर परियोजना को समय से पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed