फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of a young man found hanging under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 18 Jun 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found hanging under suspicious circumstances
मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिया मुहल्ले में शुक्रवार की देर रात एक घर की रखवाली कर रहे 24 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है। जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव निवासी दुर्गेश शर्मा (24) पुत्र ईश्वर चंद्र शर्मा नगर के बलिया मोड़ स्थित यूनियन बैंक की लोन शाखा में दिहाड़ी परिचारक का कार्य करता था। वह एक बैंक कर्मी की अनुपस्थिति में उसके किराए के आवास की रखवाली के लिए सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिया मुहल्ले में गया था। शुक्रवार को कई बार प्रयास करने पर दुर्गेश से बात न हो पाने पर उसकी मां ने गांव के ही एक व्यक्ति को फोन कर पता लगाने की बात कही। मौके पर पहुंचे युवक ने पाया कि आवास का गेट अंदर से बंद है और काफी आवाज देने का बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने तत्काल 112 को फोनकर इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम गेट तोड़कर भीतर दाखिल हुई। भीतर जाकर देखा तो युवक का शव फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए दो नामजद के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष केके गुप्ता का कहना है कि परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed