फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body of a person missing for three days found in Tamsa river

तमसा नदी में मिला तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव

Sat, 06 Nov 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a person missing for three days found in Tamsa river
बढुआगोदाम। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र बैजापुर गांव स्थित तमसा नदी में शनिवार की दोपहर में एक अधेड़ का मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन दिन से घर से लापता था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने थाने में गुमशुदगी दर्ज किया था। मृतक की आंख और सीने पर चोट के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृत महेंद्र राय (50) सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमरहट गांव के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि चार नवंबर की शाम सात बजे के करीब वह कुछ लोगों के साथ कोपागंज थाना क्षेत्र के पूराघाट और कोटवा कोपड़ा गांव गए थे। जब सुबह तक वह घर नहीं आए तो महेंद्र राय के पुत्र उत्कर्ष ने सरायलखंसी थाने में तहरीर दी। परिवार के लोग अभी महेंद्र राय की खोजबीन कर रहे थे कि शनिवार की सुबह कासिमपुर गांव स्थित तमसा नदी में एक व्यक्ति का शव उतराया हुआ देखा गया। जानकारी होते ही परिवार के लोग पहुंचते तब तक शव बैजापुर गांव तक बहकर चला गया था। नाविकों की मदद से शव को नदी से निकाला गया। मृतक के पुत्र ने उनकी पहचान की। सरायलखंसी थाना प्रभारी राम सिंह और कुर्थीजाफरपुर चौकी प्रभारी राज नारायण पांडे मौके पर पहुंच गए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed