फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dead body found in a roadside dead body for three days, fear of murder

तीन दिनों से घर से गायब अधेड़ का सड़क किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

Mon, 30 Nov 2020 08:26 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 30 Nov 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
Dead body found in a roadside dead body for three days, fear of murder
शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

मऊ जिले के रैनी गांव में सड़क किनारे सोमवार को संदिग्घ हाल में एक अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। राहगीरों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त घोसी कोतवाली के बड़ागांव निवासी अरूण (48) पुत्र सुधीर मजूमदार के रूप में हुई। पुलिस ने अधेड़ की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। 

विज्ञापन

सोमवार को किसी ने दक्षिणटोला थाने की पुलिस को सूचना देकर बताया कि रैनी गांव के मुख्य सड़क मार्ग पर एक अधेड़ का शव संदिग्ध हाल में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान जेब से मिले कागजातों के आधार पर पुलिस ने शव की शिनाख्त अरुण मजूमदार के रुप में हुई। 

विज्ञापन

घोसी कोतवाली पुलिस ने बताया कि अधेड़ थाना क्षेत्र के बड़ागांव का निवासी था। उसके पिता बंगाली डॉक्टर थे। जांच के दौरान पता चला कि अधेड़ बीते तीन दिनों से घर से गायब था। परिवार के सदस्यों के साथ परिचित उसकी तलाश कर रहें थे। घोसी संवाददाता के अनुसार मृत अरूण मूलतः कोलकात्ता का निवासी था। उसके पिता बंगाली चिकित्सक सुधीर मजूमदार घोसी के बड़ागांव में आकर बस गए थे। 

वहीं अरूण अपने परिवार का भरण पोषण के लिए टैक्सी स्टैंड पर वसूली का काम करता था। बीते कुछ माह से वह बेरोजगार चल रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे कोलकाता गए थे। थानाध्यक्ष दक्षिणटोला परमानंद मिश्र ने बताया कि पूरी संभावना है अधेड़ की हत्या की गई है। फिल भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed