हादसे में मृतकों के शव पहुंचे घर: एक साथ उठे चार जनाजे तो थम सा गया शहर, रात में ही कर दिया गया सुपुर्दे खाक
चारों शवों को करीब रात 11.30 बजे खीरीबाग मैदान में लाया गया। इस दौरान सड़कों और गालियों में कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं थी। हजारों लोगों की मौजूदगी में भी वहां सन्नाटा पसरा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेठी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में मृत एक परिवार के चार सदस्यों के शव शुक्रवार की देर शाम मऊ के बुलाकीपुरा पहुंचे तो पूरे मुहल्ले में मातम पसर गया। डेढ़ घंटे बाद जनाजा उठा और मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ रघुनाथपुर स्थित कब्रिस्तान में सभी को सुपुर्दे खाक किया गया।
इस दौरान हजारों लोग संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे। सड़क और आसपास की गलियां लोगों से ठसाठस थीं। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुलाकीपुरा निवासी नूरजहां तथा उनके बेटे जाहिद कमाल और दामाद अतीकुर्रहमान और बेटी अफसाना की बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ जाते समय अमेठी में सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
वहीं नूरजहां का बेटा अफसर अहमद, शमसुद्दीन तथा रिजवान घायल हो गए थे। उनका उपचार अब भी अस्पताल में चल रहा है। बृहस्पतिवार की रात दस बजे के करीब चारों शव बुलाकीपुरा स्थित नूरजहां के घर पहुंचे। एंबुलेंस से एक एक कर चार शव उतारे गए तो वहां मौजूद लोगों के मुंह से आह निकल गई।
घर में परिवार और रिश्तेदारों के रोने-बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। जरूरी रीतिरिवाज पूरा करने के बाद चारों शवों को करीब रात 11.30 बजे खीरीबाग मैदान में लाया गया। इस दौरान पूरे खीरीबाग के सहन की सड़कें और गालियों में कहीं भी पैर रखने की जगह नहीं थी।
हजारों लोगों की मौजूदगी में भी वहां सन्नाटा पसरा था। बाद में रघुनाथ पूरा स्थित अबाई कब्रिस्तान में चारों लोगों को दफन किया गया। इस दौरान पूर्व नपाध्यक्ष अरशद जमाल, नपाध्यक्ष तैयब पालकी, राशिद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।