फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DCM collided with a tractor trolley parked in the middle of the road, driver got stuck

Mau News: बीच सड़क खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकराया डीसीएम, चालक फंसा

Wed, 09 Apr 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
DCM collided with a tractor trolley parked in the middle of the road, driver got stuck
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास के सामने मंगलवार की शाम दस बजे बीच सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से डीसीएम टकरा गया। हादसे में डीसीएम चालक घायल हो गया। वह वाहन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, मंगलवार की रात करीब दस बजे मऊ की तरफ से आजमगढ़ जा रहा डीसीएम मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन आजमगढ़ मुख्य मार्ग के पास पहुंचा था। इस बीच वह खड़ी ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गया। कुछ दूर घसीटते हुए वह रेलवे की बाउंड्री तक पहुंच गया। इसमें डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें डीसीएम चालक इंजन व स्टेयरिंग के बीच फंस गया। अगल-बगल के लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाल रविंद्र नाथ राय पुलिस टीम के साथ पहुंच गए। इसके बाद डीसीएम में फंसे चालक को किसी तरह से बाहर निकाल कर मुहम्मदाबाद गोहना सीएचसी में भर्ती कराया। घायल की पहचान सरवन यादव पुत्र जमुना प्रसाद निवासी मिरखपुर लखनऊ थाना निगोहा के रूप में हुईउसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने आजमगढ़ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बाइक पलटने से वृद्ध की मौत
मधुबन। थाना क्षेत्र के खीरीकोठा के समीप मंगलवार की दोपहर बाइक पलटने से वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। थाना क्षेत्र के सुवाह निवासी बकरू नट (65) मंगलवार को बाइक से कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा बाजार में दवा के लिए गए थे। घर लौटते समय मधुबन-बेल्थरा रोड मार्ग पर खीरीकोठा के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सड़क पर गिरकर बकरू घायल हो गए थे। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव पहुंचाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed