फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Dabangs have occupied the land, get it removed

जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है हुजूर, हटवाएं

Sat, 03 Sep 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dabangs have occupied the land, get it removed
मधुबन तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं को सुनते जिलाधिकारी अरूण कुमार और एसपी ? - फोटो : MAU
मधुबन। ‘हुजूर, दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। हटा नहीं रहे। विरोध पर धमका भी रहे हैं। गरीब हूं कहां जाऊं’ जिलाधिकारी से यह कहना था लकुरा गांव की एक महिला का जिसकी जमीन पर दबंगा काबिज हैं। डीएम शनिवार को सपूंर्ण समाधान दिवस पर तहसील में फरियादियों की फरियादें सुनकर उनके निपटारे का अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। तहसील सभागार में डीएम अरुण कुमार के सामने 72 शिकायती प्रार्थना पत्र आए थे। इनमें से सात का निपटरा किया गया। अधिकांश शिकायतें राजस्व से जुड़ी रहीं। लकुरा गांव निवासी अनिता देवी ने शिकायत की कि उसकी भूमि पर कुछ दबंगों ने कब्जा कर लिया है। विरोध किया तो दबंग मारने की धमकी दे रहे हैं। बैरिकंटा निवासी रामनाथ चौहान की शिकायत थी कि एक व्यक्ति ने रेहन खेत के नाम पर धोखाधड़ी कर 68 हजार ले लिए। भटौली प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक गुलाब गुप्ता ने विद्यालय परिसर पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। लालनपुर निवासी एखलाक की शिकायत थी कि क्षेत्र में कीटनाशकों को छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने उन्हें संबंधित विभागों को निपटारे के लिए भेज दिया। इस दौरान एसपी अविनाश पांडेय, सीडीओ राम सिंह वर्मा, एसडीएम मनोज कुमार तिवारी, बीएसए डा.संतोष सिंह, तहसीलदार आनंद कन्नौजिया, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, सीएचसी प्रभारी डा.राजीव कुमार पाण्डेय मौजूद रहे। घोसी : तहसील सभागार में एडीएम बीपी सिंह ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान गैरहाजिर रहने पर पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा। आधुनिक शिक्षकों ने काजी चंदू एवं नजीबुल इस्लाम के नेतृत्व में प्रार्थना पत्र देकर रुके मानदेय दिए जाने की मांग की। दोहरीघाट के वीरेंद्र सोनकर ने शिकायत की कि उसकी बहन मंशा ने नवापुरा अहिरौली के मीनू जायसवाल के यहां 50 हजार के सोने के गहने 10 हजार में गिरवी रखे थे। ब्याज सहित दो लाख रुपये देने के बाद भी सराफ हीलाहवाली के साथ धमकी दे रहा है। बेलभद्र पुर के सिकन्दर यादव ने क्षेत्र में बिजली आपूर्ति कम होने की शिकायत की। समाजसेवी विवेक राय ने बिजली कर्मी बन कर फर्जी रसीद से बकाया वसूली किए जाने की शिकायत की। जिगिना के रामबिलास ने शिकायत की कि दबंग उसके पीछे इसलिए पड़े हैं कि उसने पोखरी, आबादी की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed