फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Cultural programs will welcome the new year

रंगारंग कार्यक्रमों के बीच युवा करेंगे नए साल का स्वागत

Thu, 25 Dec 2014 11:00 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Thu, 25 Dec 2014 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cultural programs will welcome the new year
नए साल के आगमन के मौके पर युवाओं की ओर से होने वाला जश्न इस साल भी यादगार होगा। युवा नए साल के आगमन की पूर्व संध्या तथा नए साल पर पार्टियों तथा अन्य कार्यक्रमों की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन


नए साल को मनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रम और आतिशबाजी करने की योजना को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। जश्न और कार्यक्रम स्थलों को फूलों तथा बुके से सजाया जाएगा।
विज्ञापन



युवाओं ने वर्ष का अंतिम दिन और नया साल उल्लासपूर्ण वातावरण में मनाने का मन बनाया है। साथ ही उन्होंने वर्ष के पहले दिन अपने लोगों को आकर्षक उपहार भेंट करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं की तैयारी को देखते हुए रेस्टोरेंट, प्लाजा संचालक भी मौके का फायदा उठाने के लिए पूरी तैयारी कर रहे हैं। रेस्टोरेंट, प्लाजा संचालकों  की मानें तो जिले के शहरी इलाकों में स्थित रेस्टोरेंट और प्लाजा में नए साल की पार्टियों और कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूरी सुविधा मुहैया कराने की तैयारी चरम पर है।

आबकारी अधिकारियों की मानें तो अब तक लगभग 3.93 करोड़ रुपये का शराब की बिक्री का लक्ष्य हासिल कर लिया है। 

इस संबंध में रेस्टोरेंट प्रबंधक विजय कुमार, गृहस्थ प्लाजा के प्रबंधक राजू तिवारी का कहना था कि केक,  समेत अन्य खाने पीने की वस्तुओं की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इसीलिए सजावट आदि का कार्य शुरू हो गया है।



 रैकवारडीह के संजय प्रसाद तथा काझा के गुड्डू वर्मा का कहना था कि नए साल के दिन मंदिरों में मत्था टेककर ही जश्न मनाएंगे। इस मौके पर नगर के समीप कल्पवाटिका,  वनदेवी धाम, दोहरीघाट स्थित गौरीशंकर घाट, मुक्तिधाम पर भीड़ उमड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed