{"_id":"67b0c0656e67f9d2a50537cb","slug":"crowd-gathered-in-the-last-fair-of-the-year-dreams-of-1277-youth-fulfilled-mau-news-c-295-1-svns1028-124193-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: साल के आखिरी मेले में उमड़ी भीड़, 1277 युवाओं के पूरे हुए सपने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: साल के आखिरी मेले में उमड़ी भीड़, 1277 युवाओं के पूरे हुए सपने
विज्ञापन
वित्तीय वर्ष में अब तक 4222 बेरोजगार युवाओं को मिल चुका है नियुक्ति पत्र:
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में शनिवार को लगे वृहद रोजगार मेले में 1277 युवाओं को नियुक्ति पत्र मिलते ही उनके चेहरे खिल उठे। वित्तीय वर्ष का आखिरी मेला होने से युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में 7213 रिक्त पदों के लिए 25 कंपनियां शामिल हुईं। सहभागिता करने वाले 3745 अभ्यर्थियों में से 1277 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के बाद चयन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। सेवायोजन कार्यालय की ओर से वित्तीय वर्ष में 36वां रोजगार मेला लगा था। मेले में एलआईसी मऊ, यूपीएसआरटीसी मऊ, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड सहित 25 कंपनियों ने रोजगार मेले में विभिन्न पदों के लिए 7213 रिक्तियों के साथ हिस्सा लिया। हिस्सा लेने वाले 3745 अभ्यर्थियों में में सुजलान लि में 164, विजन इंडिया प्रालि में 178, क्वेश कांपें लि में 65, गीगा कार्पसोल लि में 192, गुडविल इंडिया लि में 166, न्यू जीवनदीप में 71, सुजुकी मोटर गुरुग्राम में 92 सहित 1277 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। आंकड़ों के हिसाब से वित्तीय वर्ष में 4222 युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नियुक्ति पत्र दिया जा चुका है।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से होकर गुजरना पड़ता है, लेकिन निजी सेक्टर में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। युवाओं को रोजगार देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हर किसी की सबसे बड़ी आवश्यकता है रोटी, कपड़ा और मकान। इसे केंद्र और प्रदेश सरकार पूरा कर रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि देश के हर युवा के पास रोजगार हो इसके लिए कार्य किया जा रहा है। रोजगार के महाकुंभ में आए युवाओं से उन्होंने कहा कि सभी को अपने अंदर और अधिक कार्य कर अपने आपको और ऊर्जावान बनाने की जरूरत है। इससे उन्हें नौकरियां मिल सकें। पूरे प्रदेश में शासन के निर्देशानुसार सेवायोजन कार्यालयों की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा है। जनपद में मेरे व्यक्तिगत निर्देशन और प्रयास से इस वृहद रोजगार कुंभ का आयोजन किया गया।
बोले अभ्यर्थी
-- -- -- -- -
मेले में पहली बार ज्यादा कंपनिया प्रतिभाग कर रही हैं। इस बार साक्षात्कार में पूरी तैयारी कर आए हैं। उम्मीद है कि इस बार नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।
राजबहादुर ताजोपुर
रोजगार मेला के माध्यम से हाईस्कूल से लेकर उच्च शिक्षा हासिल करने वाले को नौकरी मिल जा रही है। साक्षात्कार में अपनी क्षमता का बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
सौरभ, ताजोपुर
रोजगार मेले मेें बड़ी कंपनियां प्रतिभाग की हैं। साक्षात्कार के लिए तैयारी किया हूं। उम्मीद है कि नामचिन कंपनी में रोजगार मिल जाएगा।
दीपांशु यादव इंद्रपुर भलया
बेराजगारों के लिए आयोजित रोजगार मेला अच्छा अवसर अच्छा साबित हो रहा है। अच्छी कंपनी में जाब पाने के लिए प्रयासरत हूं।
अर्चना प्रजापति, किंनुपुर