फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Crowd gathered in document verification process for ANM contract recruitment

एएनएम संविदा भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में उमड़ी भीड़

Tue, 12 Oct 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in document verification process for ANM contract recruitment
मऊ। प्रदेश में नेशनल हेल्थ मिशन द्वारा संविदा सहायक नर्स के पदों को भरने के लिए आवेदन के बाद पिछले आठ दिनों से अभ्यर्थियों की दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया की जा रही है। इस प्रक्रिया के अंतिम दिन मंगलवार को भी जिला महिला अस्पताल में अभ्यर्थियों की काफी भीड़ रही। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में आवेदक अपने शैक्षिक दस्तावेज सत्यापन के लिए कतारबद्ध होकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते दिखे।
विज्ञापन

पूरे प्रदेश में कुल पांच हजार पदों पर एएनएम संविदा की भर्ती होनी है। जिसके लिए आवेदन पहले ही किया जा चुका है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की तरफ से पांच से 12 अक्टूबर तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए पात्र अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित हुए। जिले के लिए 37 पदों के लिए कुल 1570 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें आठ दिनों में कुल 11 सौ के करीब अभ्यर्थी ही दस्तावेज जांच प्रक्रिया में शामिल हुए। देर शाम तक यह प्रक्रिया चलती रही।
विज्ञापन

मंगलवार को एक साथ काफी संख्या में अभ्यर्थियों के पहुंचने के से महिला अस्पताल में काफी भीड़ हो गई। इस दौरान अभ्यर्थी अपनी बारी के लिए धक्का-मुक्की करते दिखाई दिए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक रविंद्र नाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश नेशनल हेल्थ मिशन की तरफ से ऑग्जिलरी नर्स मिडवाइफरी के रिक्त चल रहे पदों को संविदा के आधार पर भर्ती की जा रही है। इसी प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को चयन करने के लिए सबसे पहले आवेदनकर्ताओं के मूल दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed