{"_id":"5842fbab4f1c1b626bde7642","slug":"young-man-s-murder-case-solved","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम प्रसंग में हुई थी युवक की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 03 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव के समीप सरसेना से चूइमार्ग के किनारे शुक्रवार की सुबह एक 20 वर्षीय युवक की हत्या कर फेंकी गई लाश के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया उन्होंने ही अखिलेश की हत्या की थी।
तीनों दोस्तों में एक की बहन से अखिलेश का प्रेम प्रसंग था। इसे लेकर तीनों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए साजिश रची और नलकूप पर दावत के बहाने बुलाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों का पुलिस ने न्यायालय चालान कर दिया।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना गांव से सटे गांव अलीनगर निवासी अखिलेश राम पुत्र फेंकू राम शनिवार की रात अपने कुछ साथियों के साथ हरिजन बस्ती के सटे एक नलकूप पर दावत खाने गया था। सुबह उसकी लाश नलकूप से 100 मीटर की दूरी पर मिली।
विज्ञापन
मृतक की मां शीला देवी का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ रात में घर से दावत खाने के लिए निकला था। आरोप लगाया कि दावत के दौरान उसके पुत्र को उसके दोस्तों ने ही धारधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
उसकी तहरीर पर पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया था और आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। शनिवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों को रायपुर चट्टी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी सूरज पुत्र रामनिवास, अखिलेश पुत्र स्व. विरेन्द्र, लालू पुत्र जोखनराम निवासीगण सरसेना थाना चिरैयाकोट मऊ को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।