फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The woman's life was lost in suspicious circumstances

संदिग्ध हाल में झुलसने से महिला की गई जान

Thu, 30 Aug 2018 10:52 PM IST
mau
mau Updated Thu, 30 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
The woman's life was lost in suspicious circumstances
विवाहिता की मौत के बाद मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंचे                 महिला के मायके वाले और ग्रामीण। - फोटो : mau
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नुपुर गांव में बुधवार की रात एक विवाहिता ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई। देर रात उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। इस मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गाजीपुर जिले के मरदह थाना क्षेत्र के सिंगेरा गांव निवासी राम प्रवेश की पुत्री पूजा की शादी सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नुपुर गांव निवासी संतोष पुत्र राजबहादुर के साथ 22 मई 2016 को हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ ही दिन बाद ससुराल वाले पूजा पर अपने पिता से दहेज में एक लाख रुपये मांगने के लिए प्रताड़ित करने लगे। बुधवार की रात वह ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से बुरी तरह झुलस गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। विवाहिता को वाराणसी ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मृतका के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने पूजा को जलाकर मार डाला। पुलिस ने मृतका के पिता राम प्रवेश की तहरीर पर पति संतोष, सास तारा देवी, ससुर राजबहादुर, देवर सतीश और ननद रानी के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पूजा की चार माह की बच्ची अनुष्का को उसके नाना के हवाले कर दिया। इस बारे में सीओ सिटी राजकुमार का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed