फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   MPs threaten to kill Ghosi

घोसी सांसद को जान से मारने की धमकी

Thu, 18 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 18 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
घोसी संसदीय सीट से भाजपा सांसद हरिनारायण राजभर को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले के खिलाफ सांसद ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  एसपी शिवहरि मीना को दी गई तहरीर में भाजपा सांसद राजभर ने लिखा है कि बुधवार सुबह आठ बजे उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन करने वाले ने अपना नाम रमेश यादव बताया। रमेश ने उनसे करीब नौ मिनट बातचीत की।
विज्ञापन


बातचीत के दौरान वह उन्हें गाली देने लगा और बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए फोन काट दिया। सांसद ने बताया कि वह तिरंगा यात्रा में व्यस्त हैं, इस कारण एसपी को फोन से सूचना देकर तहरीर भेज दी है। एसपी ने बताया कि तहरीर में आरोपी का नाम नहीं दिया है। उसका मोबाइल नंबर दिया गया है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 504 और 506 के तहत देर शाम कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फोन काल और इसे करने वाले को ट्रेस किया जा रहा है। जांच के बाद कानून के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी। वैसे चर्चा यह भी है कि पूरा मामला व्यक्तिगत विवाद का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed