{"_id":"5ce43952bdec2207114c0104","slug":"karmi-kills-an-old-man-s-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"करमी में वृद्ध की चाकू घोंपकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करमी में वृद्ध की चाकू घोंपकर हत्या
Tue, 21 May 2019 11:16 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Tue, 21 May 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
करमी गांव में ट्यूबेल पर सो रहे वृद्ध की चाकू घोंप कर हत्या के बाद विलाप करती पत्नी।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करमी गांव में ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे वृद्ध किसान की सोमवार की देर रात चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने किसान के शरीर पर कई जगहों पर चाकू से वार किया था। मंगलवार को सुबह परिजन ट्यूबवेल पर पहुंचे तब इसकी जानकारी हुई। पुलिस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतक के पोते ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के करमी गांव निवासी दिलीप प्रजापति उर्फ परछन (67) पुत्र शिवदत्त प्रजापति और गांव के पंचम यादव पुत्र देवनंदन यादव के साझे में गांव के सीवान में एक ट्यूबवेल है। जहां दिलीप और पंचम यादव बारी-बारी से रात में रखवाली के लिए सोते थे। पिछले एक माह से पंचम की तबीयत खराब होने से दिलीप ही ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे थे। सोमवार की देर शाम खाना खाने के बाद दिलीप सोने चले गया। रात में किसी समय बदमाशों ने धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी।
मंगलवार की भोर में साझेदार पंचम यादव पहुंचा तो दिलीप का शव जमीन पर पड़ा था। सूचना पर सीओ राजकुमार और एसओ सचिदानंद यादव खोजी डॉग के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के कान, गर्दन, सिर, पीठ पर चाकुओं के गहरे घाव के निशान मिले। मृतक के पोते धर्मेंद्र ने अज्ञात बदमाशों को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है। सीओ राजुकमार का कहना है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।