{"_id":"5b1ad1e04f1c1ba76e8b6cda","slug":"firing-at-shopkeeper-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहां में दुकानदार पर फायरिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करहां में दुकानदार पर फायरिंग
mau
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के करहां बाजार में गोली चलने के बाद पहुंची पुलिस।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के करहां बाजार में शुक्रवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने एक दुकानदार पर फायरिंग की। लेकिन गोेली मिस होने से दुकानदार बाल-बाल बच गया। दिनदहाड़े हुई घटना से बाजार में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदार की मानें तो बदमाशों ने खुद को श्याम बाबू पासी का आदमी बताकर उसे दुकान खाली कराने की धौंस दी थी। जब उसने उनकी धमकी को अनसुना किया तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर जान लेने की कोशिश की। उधर, मामले में दुकानदार ने थाने पर तहरीर नहीं दी है।
करहां बाजार निवासी गरीब जायसवाल की बाजार में किराने की दुकान है। शुक्रवार की सुबह गरीब की पत्नी मुन्नी देवी और उसका पुत्र अरुण (27) दुकान पर बैठे थे। तभी जहानागंज बाजार की तरफ़ से बाइक पर सवार तीन बदमाश उसकी दुकान पर पहुंचे। दो बदमाश दुकान के अंदरर गए और दुकानदार को धमकी कि हम श्यामबाबू पासी के आदमी है, दुकान खाली कर दो। जब गरीब की पत्नी ने बदमाशों का विरोध किया तो उनमें से एक बदमाश ने असलहा निकालकर अरुण पर फायर कर दिया। लेकिन गोली मिस कर गई। तभी दूसरे बदमाश ने भी फायरिंग की लेकिन संयोग से गोली फिर मिस हो गई। इस दौरान गरीब की पत्नी ने दुकान का शटर गिराते हुए शोर मचा दिया।
फायरिंग और महिला की आवाज सुनकर बाजार के लोग उसकी दुकान की ओर दौड़ पड़े। लोगों को आते देख बदमाश चिरैयाकोट रोड से भाग निकले। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की बाबत जानकारी हासिल की। दुकान मालिक गरीब ने बताया कि दुकान के पीछे के कुछ हिस्से में चकबंदी में कुछ गडबडी हुई है जिसका मुकदमा चल रहा है। इसे लेकर आए दिन उसे धमकी मिलती रहती है।