फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   DAP breaks the lock

ताला तोड़ उठा ले गए डीएपी

Tue, 23 Oct 2018 10:56 PM IST
mau
mau Updated Tue, 23 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
DAP breaks the lock
रानीपुर थानाक्षेत्र के पड़री साधन सहकारी समिति से डीएपी ले जाने के बाद जुटी भीड़ और पहुंची पुलिस। - फोटो : mau
थाना क्षेत्र के फतेहपुर काझा मार्ग स्थित साधन सहकारी समिति नेवादा पड़री के गोदाम का ताला तोड़कर लुटेरे 75 बोरी डीएपी उर्वरक लूट ले गए। गोदाम के बगल में सो रहा चौकीदार डर के मारे पड़ा रहा। सूचना पर समिति के सचिव ने बेटे संग बाइक से लुटेरों का पीछा किया लेकिन पेट्रोल खत्म हो जाने पर वह लुटेरों तक नहीं पहुंच सके। नतीजतन लुटेरे गाजीपुर सीमा में प्रवेश कर भाग निकले। सचिव की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रानीपुर ब्लाक के पड़री नेवादा सहकारी समिति का मुुख्य मार्ग पर गांव से थोड़ी ही दूरी पर है। समिति के गोदाम  के बगल में चौकीदार अवधू सो रहा था। रात एक बजे कुछ बदमाश गोदाम पर पहुंचे। उन्होंने गोदाम के लोहे के दरवाजे पर बंद ताला तोड़ दिया और अंदर रखी डीएपी साथ लाई गई पिकअप पर लादने लगे। चौकीदार यह सब देख रहा था लेकिन डर के मारे चुप रहा। जब बदमाश चले गए तो अवधू ने गांव में जाकर एक व्यक्ति को जगाया ओर उसकी मोबाइल से सचिव बीर बहादुर सिंह को सूचना दी। सचिव ने काझा पुलिस चौकी को घटना की सूचना दी और खुद भी बेटे को साथ लेकर बदमाशों का पीछा करने निकल पड़े। चौकी  पर तैनात एक सिपाही ने सामने से गुजर रही पिकअप को रोकने की कोशिश किया लेकिन बदमाश उसे कुचलने  की कोशिश करते हुए भाग निकले। बदमाशों ने पीछा कर रहे सचिव को रोकने के लिए वाहन से एक-एक बोरी डीएपी गिराते जा रहे थे।
विज्ञापन


इस तरह बदमाशों ने 14 बोरी डीएपी सड़क पर गिरा दिए। लेकिन बचते हुए सचिव ने पीछा जारी रखा। बदमाश गाजीपुर जिले की सीमा में घुस गए और शादियाबाद थाने तक पहुंच गए। वहां पहुुंचते ही सचिव की बाइक का पेट्रोल समाप्त हो गया। सचिव ने शादियाबाद थाने की पुलिस को भी घटना की सूचना दिया। लेकिन बदमाश आगे निकल गए थे। सचिव के अनुसार लूटी गई डीएपी की कीमत 96 हजार 750 रुपये है। सचिव ने पुलिस को तहरीर दी है। इस बाबत सीओ आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि घटना की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed