फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   dalit beateen by goon

दलित युवक की पिटाई के बाद फायरिंग, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 27 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Tue, 27 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
dalit beateen by goon
क्राइम
थाने के अतरसांवा गांव में मंगलवार को अपराह्न पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ किस्म के व्यक्ति ने दलित युवक को बुरी तरह पीट दिया।  इसकी जानकारी होने पर दलित बस्ती के लोगों भारी संख्या में हमलावर के घर पर पहुंचे। इस दौरान हमलावर के तरफ से हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज किया। इस दौरान पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।  
विज्ञापन

  मनबढ़ की पिटाई से घायल दलित युवक रामप्रताप राम (32) दोहरीघाट थाना क्षेत्र के अतरसांवा गांव का निवासी है। मंगलवार को अपराह्न युवक बाजार से घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात गांव निवासी राजीव राय से हो गई। पुरानी अदावत को लेकर राजीव राय ने युवक को रोका। इस दौरान कहासुनी के बाद मारपीट हुई। घायल युवक वहां से भागकर गांव पहुंचा। साथ ही लोगों को आपबीती सुनाई। युवक को घायल देख दलित बस्ती के लोग पिटाई करने वाले राजीव राय के दरवाजे पर चढ़ गए। इस दौरान स्थिति भयावह हो गई। तभी राजीव राय की तरफ से हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

 पुलिस ने घायल का मेडिकल मुआयना कराने के बाद, उससे तहरीर लेकर थाने में राजीव राय सहित पांच के विरूद्घ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज किया है। दूसरी तरफ पुलिस ने फरार आरोपी राजीव राय के भाई मनीष राय को हिरासत ले लिया । मनीष राय बीएसएफ में एएसआई के पर आसीन है। इस समय वो छुट्टी पर घर आए थे। मनीष ने बताया कि आत्म रक्षा में परिवार के लोगों ने हवाई फायरिंग की। क्योंकि दलित बस्ती के सैकड़ों लोग उसके घर पर तोड़फोड़ करने लगे थे। भीड़ घर में घुसकर अप्रिय घटना को अंजाम देने वाली थी। इसके चलते ऐसा किया गया। दूसरी तरफ सीओ घोसी रविंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed