फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   attempt theft at atm

एटीएम के शटर का ताला तोड़ चोरी का प्रयास

Tue, 09 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Tue, 09 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
attempt theft at atm
 कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी नगर पंचायत स्थित भारतीय स्टेट बैंक के
विज्ञापन
एक एटीएम के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार की रात चोरी का प्रयास किया।

 शटर का ताला तोड़कर मशीन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन कैश बाक्स तक नहीं पहुंच सके। इस संबंध में शाखा प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर दी है।


कोपागंज थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक की शाखा अदरी में एटीएम लगा है। सोमवार की रात एटीएम का ताला बंद था। रात के समय शटर का ताला तोड़कर चोर भीतर घुस गए।

चोरों ने एटीएम को भी तोड़ने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे। मशीन को चोरों ने कई स्थानों से क्षतिग्रस्त कर कैश बाक्स तक पहुंचने का प्रयास किया।

सुबह बैंक खुलने पर जब कर्मचारियों को पता चला कि एटीएम में चोरी हो गई है तो वह अवाक रह गए। शाखा प्रबंधक संजय दत्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की फिर एटीएम के कैश बाक्स को चेक किया गया। एटीएम में कैश लगभग चार लाख सुरक्षित मिला। इस संबंध में शाखा प्रबंधक संजय दत्ता ने बताया कि रात में सीसी कैमरा भी बंद था।

सीसी कैमरे में भी रात की घटना का कोई रिकार्ड नहीं है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed