फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ATM card number asking account flown 70 thousand

एटीएम कार्ड का नंबर पूछ खाते से उड़ाए 70 हजार

Sat, 14 May 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 14 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
ATM card number asking account flown 70 thousand
दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरहीं बरजना गांव निवासी एक व्यक्ति से मोबाइल पर ठग ने एटीएम कार्ड का नंबर पूछा और उसके खाते से 70 हजार रुपये उड़ा दिए। पैसा खाते से निकल जाने की जानकारी पीड़ित को तब हुई जब वह बैंक में पैसा निकालने गया। इस संबंध में पीड़ित ने बैंक से डिटेल निकलवा कर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही बरजला निवासी धर्मदेव यादव पुत्र बुद्धू यादव हाल में ही कुवैत से कमाकर घर आया है।
विज्ञापन


इन दिनों वह अपना घर बनवा रहा है। 13 मई को उसके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात फोन आया और उससे एटीएम नंबर को दुरुस्त करने के लिए एटीएम नंबर पूछा। 
एटीएम नंबर बताने के बाद उसके मोबाइल पर एक नंबर से मैसेज आया। कनफर्म करने के लिए फिर से जालसाज ने फोन किया। इस बार कई बार प्रक्रिया के बाद भी उसे अपने ठगी का एहसास नहीं हुआ। अगले दिन जब वह अपने बैंक पहुंचा और खाते से पैसा निकालने गया तो उसके होश उड़ गए। खाते से सारा धन निकाल लिया गया। 
विज्ञापन



बैंक मैनेजर से संपर्क किया तब जाकर पता चला कि उसके खाते से इंटरनेट बैंकिंग से खरीदारी गुड़गांवा एवं महाराष्ट्र से की गई। थक हारकर पीड़ित ने दोहरीघाट थाने में जाकर संबंधित मोबाइल नंबर पर मुकदमा दर्ज कराया।  पुलिस ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी और ऐसी घनओं पर रोक लगया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed