फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लूट के मोबाल समेत एक गिरफ्तार

लूट के मोबाल समेत एक गिरफ्तार

Mon, 07 May 2018 11:45 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
लूट के मोबाल समेत एक गिरफ्तार
थाने की पुलिस ने रविवार की रात आठ बजे के करीब वाहन चेकिंग के दौरान एक लुटेरे को दबोचा। उसके पास से लूट का मोबाइल और नकदी बरामद की गई।पुलिस ने विभिन्न धाराओं में उसका चालान किया। बदमाश के पास से बरामद पल्सर बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग पर औसतपुर गांव के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने बाइक सवार एक लुटेरे को दबोचा। पुलिस की मानें तो पकड़ा गया बदमाश अंकित सिंह ने बीते तीन मई को चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित होम्योपैथिक चिकित्सक से छिनैती की थी। पुलिस ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह आजमगढ़ की तरफ भागने लगा। आरोपी अंकित सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह आजमगढ़ जिले के मेहनगर थाना क्षेत्र के गुरेहथा गांव का निवासी है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम चन्द्रावती के रहने वाले विनोद सिंह पुत्र मोती सिंह रायपुर बाजार में एक होम्योपैथी डिस्पेंसरी चलाते हैं। वे तीन मई को अपनी डिस्पेंसरी बंद कर बाइक से अपने घर जा रहे थे कि आलेखपट्टी गांव के पास दो बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने उनकी बाइक को रोक कर असलहेके बल पर उनकी मोबाईल पांच सोने की अंगूठियां और 250 रुपये छीनकर रायपुर की ओर भाग गये थे। इसमें से अंकित को रविवार की शाम आठ बजे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन दो अन्य अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed