फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चोरी की दो बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की दो बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

Fri, 29 Mar 2019 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
चोरी की दो बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना के पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने कोतवाली में गुरुवार को दो शातिर चोर और उनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल और एक चाकू के साथ पकड़े जाने का खुलासा करते हुए जानकारी दिया है। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अपराधियों की धरपकड़ के लिए आए दिन छापेमारी जारी है। कोतवाली पुलिस को बुधवार को मुखबिर ने बताया कि आजमगढ़ जनपद के जहानागंज से दो शातिर चोर चोरी की मोटरसाइकिल लेकर करहां गुरादरी मठ पर आ रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर चौकी प्रभारी अजय त्रिपाठी और एमके शुक्ला उप निरीक्षक अपने हमराहीओं के साथ गुरादरी मठ करहा पहुंच गए। इसी बीच दो मोटर साइकिल पर सवार होकर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर बाइक को घुमाकर भागने का प्रयास किया जिस पर पुलिस को शंका होने पर उन्हें दौड़ाकर पकड़ा और कोतवाली लेकर चले आए पुलिस ने जब इन शातिर चोरों की तलाशी ली तो इसमें सत्यप्रकाश सिंह पुत्र प्रमोद सिंह निवासी उसरी पित्थौरपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ होना बताया इसके पास से एक चाकू भी बरामद हुआ दूसरा उसी गांव के शिवम सिंह पुत्र प्रमोद सिंह होना बताया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गुरुवार को चालान कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed