फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल

ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल

Fri, 30 Nov 2018 10:15 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
ऑटो की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल
पिपरीडीह। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के वनदेवी धाम के पास शुक्रवार की सुबह कॉलेज जा रही साइकिल सवार छात्रा को पीछे से आ रहे ऑटो चालक ने टक्कर मार दिया। जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना को अंजाम देकर भाग रहे ऑटो चालक को स्थानीय लोगों ने तीन किमी पीछाकर चालक को पकड़ा। घायल छात्रा का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के कहिनौर गांव निवासी प्रिया गुप्ता पुत्री जितेंद्र गुप्ता क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित कृष्णा इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे वह रोजाना की भांति कॉलेज साइकिल से जा रही थी। अभी वह वनदेवी धाम के पास पहुंची थी बढुआगोदाम से पिपरीडीह को जा रहे ऑटो चालक ने टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से छात्रा साइकिल सहित छिटककर दूर जा रही गिरी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल छात्रों को तत्काल पीछे आ रहे वाहन से सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उधर घटना के बाद भाग रहे ऑटो चालक को कुछ बाइक सवार युवकों ने तीन किमी पीछा कर पिपरीडीह चौराहा से पकड़ा। जहां चालक द्वारा घायल छात्रा के इलाज का पूरा खर्च उठाने का आश्वासन देने पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed