{"_id":"5b6495004f1c1ba33e8b4eef","slug":"71533318400-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छेड़खानी पर मारपीट, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से छेड़खानी पर मारपीट, पांच घायल
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माहपुर गांव में शुक्रवार की सुबह हुई मारपीट में दोनों पक्ष से महिला सहित पांच लोग घायल हुए। घटना के दौरान किसी ने डायल 100 पर फोनकर पुलिस को तीन हत्या की सूचना दे दिया। इससे थाना क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना के आधार पर आनन फानन में मौके पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना के साथ कोतवाली प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंच गई। वहां मामला मारपीट का निकलने पर पुलिस राहत की सांस ली। पुलिस झूठी सूचना देने वाले की तलाश में जुटी है। साथ ही मारपीट करने के मामले में तीन को हिरासत में लेकर घायल की तहरीर पर थाने में रिपोर्ट दर्ज की। दूसरे पक्ष ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
मुहम्माबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के माहपुर गांव निवासी एक महिला सीवान की तरफ जा रही थी, तभी गांव के कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़खानी किया। महिला के शोर मचाने पर उसके परिवार के लोगों ने छेड़खानी करने वालों पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों में मारपीट से महिला सहित पांच लोग घायल हुए। पुलिस ने घायल जानकी देवी का मेडिकल परीक्षण कराया। दूसरे पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई किया और उनकी तहरीर न लेकर उन्हें भगा दिया। दूसरे पक्ष की आठ दस महिलाएं अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गईं।
महिलाओं का आरोप था कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घरों के दरवाजे तोड़ कर उनके साथ मारपीट किया। कोतवाली जाने पर पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज न कर उन्हें भगा दिया। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण भी नहीं कराया। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस को दूसरे पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराने का निर्देश दिया।