फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चेकिंग में 40 यात्री बेटिकट धराए

चेकिंग में 40 यात्री बेटिकट धराए

Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
चेकिंग में 40 यात्री बेटिकट धराए
मऊ। जिले के मऊ और इंदारा जंक्शन पर शुक्रवार को मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट अथवा अनियिमत रूप से यात्रा करते कुल 40 लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गये यात्रियों से बतौर किराया, जुर्माना व माल भाड़ा के रूप में 15 हजार 593 रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व रेलवे मजिस्ट्रेट विजय कुमार सिंह ने किया। सबसे पहले टीम ने मऊ जंक्शन पर चेकिंग अभियान चलाया और इस दौरान बिना टिकट यात्रा करते 25 यात्रियों को पकड़ा गया। इसके बाद टीम इंदारा जंक्शन पहुंची। जहां चेकिंग अभियान के दौरान 15 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा। टीम ने पकड़े गए 38 यात्रियों से जुर्माना के रूप में 15 हजार 593 रुपये की वसूली की गयी। इस क्रम में टीम ने 12 लोगों को पकड़ा, हालांकि इनके द्वारा मौके पर टिकट बनवाया गया। साथ ही दो लोगों द्वारा जुर्माना न भरने पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई। इस मौके पर सीटीआई अरूण सिंह, डीएन सिंह, अभिमन्यू यादव, रामप्रभाव यादव, संजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed