फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर किया विरोध प्रदर्शन

दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर किया विरोध प्रदर्शन

Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
दरोगा पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पर किया विरोध प्रदर्शन
घोसी। समाज वादी पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल वृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचा। कोतवाली के एक दरोगा द्वारा क्षेत्र के नकटा में जेसीबी मशीन में तोड़फोड़ करने और पूर्व प्रधान रविंद्र यादव से बदसलूकी करने के विरोध में कोतवाली पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी दरोगा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि कोतवाली प्रभारी को उचित कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव व प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष सुजीत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पहुंचे प्रतिनिधि मंडल ने आरोप लगाया कि घोसी कोतवाली में तैनात दरोगा लोगों की भलाई की जगह कानून को हाथ मे लेकर संभ्रांत लोगों का उत्पीड़न कर रहे हैं। 11 जुलाई की रात्रि में नकटा पहुंच कर सड़क के किनारे खड़ी साकेत यादव की जेसीबी के सभी शीशों को डंडे से मार कर तोड़ दिया। यही नहीं दरोगा ने मंगलवार को अकारण जैनापुर के पूर्व प्रधान रविंद्र यादव के साथ अभद्र व्यवहार किया। इसे लेकर आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन करते हुए सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव की अध्यक्षता में कोतवाली में विरोध प्रदर्शन किया। कोतवाल ने लोगों को शांत कराते हुए इस संबंध में उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजने का आश्वासन दिया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, जेपी कन्नौजिया, लालचंद यादव, राजमंगल यादव, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष हरिकेश, साकेत यादव, रविंद्र यादव, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed