फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   खेत में गाय के घुसने पर दो पक्षों में मारपीट

खेत में गाय के घुसने पर दो पक्षों में मारपीट

Fri, 01 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खेत में गाय के घुसने पर दो पक्षों में मारपीट
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के जमीन सरौदा गांव में गुरुवार की दोपहर खेत में गाय के घुसने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गई। बाद में विवाद बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गई। जिससे 15 लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी रानीपुर में भर्ती करवा गया। मारपीट में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट क्षेत्र के जमीन सरौंदा निवासी ओमकार पुत्र बृजभान का खेत गांव के बाहर है। गुरूवार को ओमकार के बाजरे के खेत में दोपहर गांव निवासी रोशन पुत्र हरेंद्र अपनी गाय चरा रहा था। इस पर ओमकार अपने भाई कमलदास और राजू के साथ खेत पर पहुंचकर रोशन पर खेत में पशु चराने का आरोप लगाया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर लाठी डंडे से मारपीट करने लगे। जिसमें एक पक्ष से ओमकार (40), कमलदास (35), राजू (35), अरविंद (32) और दूसरे पक्ष से अमित (38), रोशन (14), उर्मिला , अर्चना (35), अजीत, रिंकी (36) घायल हुए। सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रानीपुर भेजवाई। घायल रोशन के चाचा रामाधार पुत्र धनई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज किया गया है। अभी दूसरे पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed