फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बाइक की भिडंत में एक मौत , एक घायल

बाइक की भिडंत में एक मौत , एक घायल

Tue, 11 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
बाइक की भिडंत में एक मौत , एक घायल
थाना क्षेत्र के दो अलग- अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परसिया जयारामगिरि निवासी तारकेश्वर प्रसाद (19) पुत्र हरिशचंद्र अपने बाइक से बेल्थरारोड जा रहा था। जैसे ही भगवती मंदिर के समीप पहुंचा, तभी सामने से तीव्र गति से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तारकेश्वर गिर कर घायल हुआ, वह सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। जब तक लोग वहां पहुंचते तब तक उसकी मौत हो गई। उधर, दूसरा बाइक सवार युवक मौत को देख भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गये तथा करूण क्रंदन करने लगे। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। उधर, थाना क्षेत्र के चचाईपार में मंगलवार को दोपहर लगभग दो बजे बाइक अनियंत्रित होकर पलटने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर गांव निवासी आनंद कुमार (17) पुत्र मोतीचन्द बाइक से मझवारा से मधुबन की ओर आ रहा था। तभी चचाईपार में उसकी बाइक अनियंत्रित हो कर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने घायल ब्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव भर्ती कराया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed