फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पोखरी में उतराता मिला विवहिता का शव

पोखरी में उतराता मिला विवहिता का शव

Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
पोखरी में उतराता मिला विवहिता का शव
थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर बेहरवार के मौजा मंगरपुर गांव के समीप पोखरे में रविवार की सुबह एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के गांव अलीपुर बेहरवार के मौजा मंगरपुर के ग्रामीणों ने रविवार सुबह गांव के पूरब स्थित पोखरी में उतराई लाश को देखा। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान अलीपुर बेहरवार के मौजा मंगरपुर गांव निवासी बृजेश राम की पत्नी पुष्पा के रुप में हुई है। बृजेश गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता है। पिछले दो माह से अवकाश पर वह गांव आया हुआ है। शनिवार को पुष्पा अपने पति और बेटे सोनू (9) और 6 वर्षीय बच्ची को भोजन कराने के बाद अपने कमरे में सो गई थी। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने उसके घर के पीछे बने पोखरी में उसका शव उतराया हुआ देखकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन पोखरे से शव को निकालकर उसका दाह संस्कार कराने जा रहे थे, इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंचे निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजवाया। निरीक्षक ने बताया कि मृतका के नाक और सिर में चोट के निशान हैं, जिससे मामला संदिग्ध जान पड़ता है। इसकी जानकारी मृतका के मायके वालों को भी दे दी गई है। सीओ अलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed