फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मेले में फायरिंग से दहशत, एक गिरफ्तार

मेले में फायरिंग से दहशत, एक गिरफ्तार

Fri, 16 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
मेले में फायरिंग से दहशत, एक गिरफ्तार
वलीदपुर(मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के देवलास में चल रहे छ: दिवसीय मेले के तीसरे दिन गुरुवार की रात्रि में मेले में आए गंगा थिएटर में डांस के दौरान एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरा तफरी और दहशत का माहौल हो गया। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिवाल्वर और कारतूस क ब्जे में ले लिया। शुक्रवार को मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मेले में स्थित गंगा थिएटर में नर्तकी का डांस चल रहा था। उसी दौरान एक व्यक्ति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकाली और फायरिंग कर दी। फायरिंग से मौजूद लोग इधर उधर भागने लग। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को रोका तो वह पुलिस से ही उलझ गया। तलाशी में उसके पास से पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर, तीन कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी कोपागंज थाने के पारा गांव के नई बस्ती निवासी शाकिर अली को पुलिस ने रात में ही कोतवाली पहुंचा दिया। उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा की इतहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed