{"_id":"5b9c0981867a557ec61ede51","slug":"171536952705-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज प्रबंधक ने प्रधानाचार्य को दी धमकी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कॉलेज प्रबंधक ने प्रधानाचार्य को दी धमकी, मुकदमा दर्ज
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के वलीदपुर स्थित एक कॉलेज के प्रधानाचार्य ने शुक्रवार को कोतवाली में अपने कॉलेज प्रबंधक पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
दर्ज मुकदमे के अनुसार ब्रम्हर्षि रामकृष्ण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दीनानाथ राय ने आरोप लगाया कि कॉलेज में कराटा सिखाने वाले युवक को कॉलेज समय में आने पर अवरोध होने पर कॉलेज समय के बाद आने की बात कही। साथ ही उसे कॉलेज से जाने को कह दिया। जिसकी जानकारी मिलने पर कॉलेज प्रबंधक जितेंद्र सिंह कॉलेज में पहुंचकर उससे गालीगलौज कर अभद्रता करने लगे। जहां मामला बढ़ते देखकर मौजूद शिक्षकों ने बीचबचाव किया। इस दौरान प्रबंधक उसे निरंतर जान से मारने की धमकी देते रहे। घटना के बाद पीड़ित प्रधानाचार्य ने कोतवाली पहुंचकर प्रबंधक पर कार्रवाई को लेकर तहरीर दिया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रबंधक के खिलाफ धारा 151 के तहत मुकदमा दर्ज किया।