फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फर्जी मुकदमा दर्ज होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

फर्जी मुकदमा दर्ज होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

Wed, 30 May 2018 12:05 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
फर्जी मुकदमा दर्ज होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
मऊ। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के नगर अध्यक्ष जहीर सेराज अहमद पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमें पर चर्चा कर रोष जताया। सपा जिला अध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि प्रशासन बदले की भावना से प्रेरित होकर काम कर रहा है। बोले सपा कार्यकर्ताओं को चिह्नित कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। प्रशासन यह सब भाजपा के इशारे पर कर रहा है। बोले नो इंट्री में घुसने के दौरान हुए बवाल से जहीर का कोई लेना देना ही नही था। जिला अध्यक्ष ने प्रशासन को चेताया कि अगर पार्टी के किसी कार्यकर्ताओं को गलत मुकदमे में फंसाया गया तो पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी। बैठक में मुख्यरूप से शिवप्रताप यादव मुन्ना, पूर्व चेयरमैन अरशद जमाल, शैलेंद्र यादव साधू, कुद्दूस अंसारी, दिनेश चंद यादव, गुड्डू चौधरी, नन्हकू प्रसाद राजभर, रामधनी चौहान, अखिलेश यादव, विनोद तिवारी, अशोक यादव, मुख्तार हुसैन, डा. ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, अब्दुस्सलाम, संजय चौधरी, एखलाक अहमद, गौरव पांडेय, शोभा श्रीवास्तव, अनिल यादव, रामप्रकाश यादव, शंभू सोनकर, कौशल यादव, बबलू यादव आदि नेता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed