फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फांसी लगाकर वृद्घ ने जान दी

फांसी लगाकर वृद्घ ने जान दी

Sun, 26 May 2019 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
फांसी लगाकर वृद्घ ने जान दी
मधुबन थाना क्षेत्र के कुवंरपुरवा गांव निवासी वृद्घ ने रविवार की दोपहर में कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बडेरा में धोती के सहारे लटके शव को उसके नाती ने देखा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोग मौके पर जमा हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जाता है आर्थिक तंगी से परेशान होकर वद्घ ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन

वृद्घ बृज किशोर शुक्ल (60) पुत्र स्व. सीताराम शुक्ल के परिवार में उनकी पत्नी के साथ दो बेटियां थी। समय के साथ शादी विवाह होने पर दोनो पुत्रियां अपने अपने घर चली गई। दूसरी तरफ उनकी पत्नी लकवा की शिकार हो गई। आय का स्रोत के साथ परिवार में सहयोगी के रुप में किसी के न रहने से बृज किशोर काफी व्यथित रहते थे। हालांकि उनका एक नाती आशीष 11 वर्ष उनके साथ घर पर रहता था। रविवार की दोपहर परेशानहाल बृज किशोर ने फांसी लगा ली। बताया जाता है बेटियों की शादी करने के दौरान बृज किशोर ने काफी संपत्ति को बेच दिया था। अब उनके पास नाममात्र की संपत्ति बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed