फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फर्जीवाड़ा के खिलाफ डीएम ने पीड़िता ने लगाई गुहार

फर्जीवाड़ा के खिलाफ डीएम ने पीड़िता ने लगाई गुहार

Sat, 01 Sep 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा के खिलाफ डीएम ने पीड़िता ने लगाई गुहार
रानीपुर ब्लाक के बस्ती गांव निवासिनी इंदु देवी पत्नी स्वर्गीय लाल बहादुर प्रजापति ने जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीडिता का कथन है कि उसकी भूमिधरी पर बिना रजिस्ट्री कराए सभाजीत सिंह ने विद्यालय खोलकर फर्जी तरीके से मान्यता प्राप्त कर लिया है। पीड़िता ने अपनी जमीन को खाली कराए जाने और फर्जी तरीके से प्राप्त किए गए मान्यता को निरस्त करने की मांग की है । जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में इंदु देवी ने अवगत कराया है कि आराजी नंबर 588 ग रकबा 121 एयर जो सरकारी अभिलेख में उसके और उसके लडको के नाम से दर्ज है। उस आराजी पर सभाजीत सिंह जबरदस्ती बिना रजिस्ट्री कराए एस एम जे डी पूर्व माध्यमिक नाम से विद्यालय खोलकर उसकी जमीन का कागजात लगाकर फर्जी तरीके से मान्यता प्राप्त कर लिए हैं । यही नहीं सभाजीत सिंह ने फर्जी दस्तावेज लगाकर पूर्व मंत्री फौजदार राम की विधायक निधि से एक लाख रूपया भी लिए है।
विज्ञापन

पीड़िता ने जिलाधिकारी से उक्त जमीन को खाली कराए जाने के साथ ही फर्जी दस्तावेज लगाकर प्राप्त की गई विद्यालय की मान्यता को निरस्त करने की मांग की है । साथ ही मामले की जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed