{"_id":"5ad0ebe84f1c1b5f098b458f","slug":"151523641320-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर किशोरी का अश्लील फोटो वायरल करने वाले पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर किशोरी का अश्लील फोटो वायरल करने वाले पर केस
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। क्षेत्र के एक मुहल्ले में रहने वाली किशोरी के नाम सहित उसकी अश्लील फोटो फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर कुछ शरारती तत्वों ने अपलोड कर दिया। परिवार के सदस्यों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस मामले को आईटी एक्ट की धारा में दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जाता है शरारती युवकों की इस हरकत से किशोरी बीते एक माह से परेशान चल रही थी। साथ ही परिवार के सदस्य भी काफी चिंतित थे। शरारती युवकों के इस कृत्य से किशोरी और उसके परिजनों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो था। लेकिन सामाजिक लोकलाज के भय से परिवार के सदस्य पुलिस के पास नहीं जा रहे थे। सीओ घोसी अनिल कुमार ने बताया कि किशोरी ने हिम्मत जुटाकर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने किशोरी से तहरीर लेकर थाने में रिपोर्ट दर्ज किया। सीओ ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ेगा।