फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   चार जगहों से चोरी

चार जगहों से चोरी

Mon, 18 Mar 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
चार जगहों से चोरी
कोपागंज। रविवार की रात थानाक्षेत्र के सहरोज गांव स्थित राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कोपाकोहना के दो दुकानों और मूंगमास में दुकान यानी कुल चार जगहों पर चोरों ने हाथ साफ कर हजारों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की रात ग्रामसभा कोपा कोहना के कसारा मोड़ रेलवे लाइन के पार अरविंद जायसवाल की दुकान में दीवार को तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने दुकान के कैश बॉक्स में रखा 10 हजार रुपये उड़ा दिए। इसके साथ ही बगल में स्थित सुरेंद्र कुमार निवासी पिपरौता सर्विस सेंटर में चोर दरवाजे की कुंडी तोड़ कर 2 हार्स पावर का मोटर खोल ले गए। जबकि ग्राम सभा सहरोज के राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छत के रास्ते घुसे चोर तीन पंखा चुरा ले गए। साथ ही विद्यालय में लगी खिड़कियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी क्रम में मूंगमास में स्थित संजय यादव की भवन निर्माण सामग्री की दुकान के हैंडपंप में लगा एक हार्स पावर का मोटर चोरी हो गया। उधर सहरोज गांव के प्रधान प्रतिनिधि योगेश राय ने कहा कि तहरीर देने के बाद भी पुलिस मुकदमा पंजीकृत नहीं कर रही है। वहीं ताबड़तोड़ चोरी की घटनाओं से व्यापारी आंदोलित हैं। इस संबंध में क्षेत्र के देवेंद्र, प्रमोद, धर्मेंद्र , अनूप, प्रह्लाद राजहंस आदि ने कहा कि घटना का पर्दाफाश अविलंब नहीं किया गया तो आंदोलन होगा। लोग क्षेत्र में 15 दिनों से हो रही लगातार चोरियों से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed