फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   तीन पिकअप वाहनों से नौ गो वंशीय पशु बरामद

तीन पिकअप वाहनों से नौ गो वंशीय पशु बरामद

Sun, 06 Jan 2019 10:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
तीन पिकअप वाहनों से नौ गो वंशीय पशु बरामद
घोसी। घोसी कोतवाली पुलिस ने वध के लिए बिहार ले जाते समय तीन पिक अप पर लदे नौ गो वंशीय पशुओं के साथ नौ पशु तस्करों को रविवार की सुबह नादवासराय मार्ग पर मिर्जाजमालपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया। घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने मुखबिर से मिली सूचना पर घोसी नगर के दक्षिणी छोर पर नदवासराय रोड के समीप मिर्जाजमालपुर हाईवे पुलिया के पास से दबिश दी। कुछ ही देर में उधर से तीन पिकअप वाहन आए। पुलिस ने इन्हें रोककर चेक किया।
विज्ञापन

इन तीनों पर कुल सात गायें, एक बछिया एवं एक बछड़े को ठूंस ठूंस कर लादा गया था। इन्हें वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार अबुल्लैश पुत्र स्व. छीताबु आजमगढ़ जिले के जहांनागंज थाना क्षेत्र के कड़ासय का निवासी है जबकि अरविन्द यादव पुत्र सीताराम ,जीयनपुर थाना क्षेत्र के शेखमौली गाँव का निवासी है। जबकि अबुल मजीद पुत्र वकील मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के हरनासाथ गाँव के निवासी हैं। सुहैल पुत्र जब्बार , एखलाख पुत्र वकील और अंसार पुत्र मोदी, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के चकसहजा के निवासी हैं।राजन पुत्र स्व.गौतम, शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामदुलारे राम और आलम पुत्र स्व. हाफिज घोसी कोतवाली क्षेत्र के निवासी हैं। पुुलिस ने इस सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने इन सभी का चालान शनिवार को कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed