फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नौकरी का झांसा देकर बालात्कार करने का लगाइ्र आरोप

नौकरी का झांसा देकर बालात्कार करने का लगाइ्र आरोप

Wed, 06 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर बालात्कार करने का लगाइ्र आरोप
हलधरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से प्रेमी संग फरार हुई युवती दस दिनों बाद वापस लौटने पर युवक पर नौकरी का झांसा देकर भागा ले जाने तथा बलात्कार करने का आरोप लगाई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार की देर शाम थाने में रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी युवक शादीशुदा बताया गया।
विज्ञापन

पीड़िता और आरोपी दोनों हलधरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी है। पुलिस की मानें तो दोनों के बीच बीते चार वर्षों से प्रेम चल रहा था। इसी बीच युवक की शादी हो गई। इस पर युवक अपनी प्रेमिका को लेकर दस दिन पूर्व घर से फरार हो गया। गुजरात आदि स्थानों पर घूमने के बाद मंगलवार की देर शाम दोनों घर लौट आए। बुधवार की शाम इस घटना को लेकर युवती और युवक के परिवार के बीच कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर युवती अपने परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंची और युवक के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें पीड़िता ने युवक पर नौकरी दिलाने के नाम पर बहला फुसलाकर भाग ले जाने और बलात्कार करने का आरोप लगाई। देर शाम पुलिस पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वैसे पीड़िता की तहरीर पर शैलेंद्र राम के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed