{"_id":"5af097b64f1c1b85028b895d","slug":"11525716918-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नकदी समेत हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नकदी समेत हजारों की चोरी
Updated Mon, 07 May 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव के राजभर बस्ती में रविवार की रात चोरों ने एक घर में घुस कर नकदी सहित हजारों रुपये के सामान चुरा लिए और फरार हो गए। चोरी की जानकारी परिवार के सदस्यों को सुबह सामान इधर उधर बिखरे होने पर हुई।
ताजोपुर मोहल्ला निवासी संतोष राजभर रविवार की सुबह अपनी पत्नी के साथ शहर से बाहर अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गए थे। इसके चलते घर में केवल उनके बच्चे मौजूद थे। रोज की भांति सभी खाना आदि खाकर सो गए। सोमवार की सुबह जब वह उठे तो देखा कि घर में सामान इधर उधर बिखरा हुुआ था और घर में रखा बक्से का ताला भी टूटा था। बक्से को खोलकर देखने पर उसमें रखा तीन हजार नकदी सहित पंद्रह हजार रुपये मूल्य के आभूषण गायब थे। घर में चोरी की जानकारी बच्चों ने पिता को फोन पर दी। फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को कोई तहरीर आदि नहीं दी गई थी।