फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   लोगों के ललकारने पर बालक को छोड़ भागे अपहर्ता

लोगों के ललकारने पर बालक को छोड़ भागे अपहर्ता

Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
लोगों के ललकारने पर बालक को छोड़ भागे अपहर्ता
कोपागंज। गांव के ही दो युवक अपने पड़ोसी के घर के बाहर खेल रहे 6 वर्षीय इकलौते पुत्र के अपहरण का प्रयास कर कर रहे थे। बालक के शोर मचाने पर पिता दौड़ा आया तो अपहर्ताओं ने उसकी पिटाई करनी शुरु कर दिया। ऐसा देख गांव के लोग ललकारते हुए दौड़े। लोगों को आते देख अपहर्ता भाग खड़े हुए। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भरथियाकादीपुर की शुक्रवार को लगभग 3 बजे की है। बालक के पिता ने अपने पुत्र के अपहरण के मामले में गांव के ही दो व्यक्तियों के विरूद्व नामजद तहरीर पुलिस को दिया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानवीन में जुट गई है।
विज्ञापन

भरथियाकादीपुर निवासी रामजन्म चौहान पुत्र स्व. दूधनाथ चौहान सऊदी अरब में रहकर मजदूरी करते हैं। वह डेढ़ माह घर पर पूजा होने के उपलक्ष्य में आया था । शुक्रवार को पूजा के बाद सभी लोग आराम कर रहे थे । उसका इकलौता 6 वर्षीय पुत्र राज महर्षि दयानंद चिल्ड्रेन स्कूल लखनी मुबारकपुर के हॉस्टल में रहकर पढ़ता है। वह भी पूजा पर घर आया था। बालक के पिता रामजन्म का आरोप है कि घर के बाहर राज खेल रहा था इसी बीच गांव के ही दो युवक लड़के का मुंह दवा कर जबरदस्ती लेकर भाग रहे थे। बेटे के चिल्लाने की आवाज सुनकर जब रामजन्म दौड़ा तो अपहर्ता उसके ऊपर टूट पड़े और जमकर मारे पीटे। इससे पिता पुत्र घायल हो गये। रामजन्म के शोर मचाने पर अपहर्ता भाग गए। बालक के पिता ने दोनों युवकों के विरूद्व पुलिस को अपने पुत्र के अपहरण किये जाने का नामजद प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

इस बाबत सीओ घोसी अनिल कुमार का कहना है कि मामला आपसी मारपीट का है अपहरण का नहीं। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच की कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed