फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   crime

पुलिस के अभियान में पांच लोग गिरफ्तार

Thu, 17 Mar 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
crime
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को वनदेवी स्थित एक ईंट भट्ठे पर छापा मारकर 65 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब, भारी मात्रा में नौसादर, यूरिया, फिटकरी, नमक बरामद कर 10 क्विंटल लहन नष्ट किया। पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी केके गुप्ता ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर बनदेवी रोड पिपरी में राम ध्यान यादव के ईंट भट्ठे पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध शराब की तीन भट्टियां नष्ट कीं और मौके से 65 लीटर अवैध देशी कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस ने झारखंड के गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के तेतरदाद गांव निवासी विजयन देवी, मुर्गू चैली गांव निवासी लक्ष्मी कुमारी, कैलगा गांव निवासी मन दुलारी, विराट गांव निवासी सुनील लोहरा और सरायलखंसी थाना क्षेत्र के पहाडपुर गांव निवासी सचिन यादव को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed