फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Create a golden card by running a campaign

विशेष अभियान चलाकर बनाया जाए आयुष्मान का गोल्डेन कार्ड

Thu, 04 Mar 2021 09:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 09:28 PM IST
विज्ञापन
Create a golden card by running a campaign
मऊ। मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत गठित टास्क फोर्स की बैठक विकास भवन के सभागार में हुई। इस दौरान सीडीओ ने समीक्षा कर केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना पर बेहतर तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सीडीओ ने कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तथा मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के तहत गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य 10 मार्च से 24 मार्च 2021 तक विशेष अभियान के रुप में चलाना है। ताकि जिले के हर गांव में कैंप लगाकर टास्क फोर्स चिह्नित परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा सकें। इस कार्य में ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, लेखपाल, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का आपसी समन्वय स्थापित किया जाए। ताकि कार्ड बनने के बाद लाभार्थी इसका लाभ उठा सकें। इस योजना के तहत जिला मुख्यालय स्थित अस्पतालों में उनका नि:शुल्क उपचार किया जा सकें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, जिला पूर्ति अधिकारी हिमांशु द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशिष कुमार मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed